*महापौर ने बटवाई मोदी फूड किट, बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित*

ऋषिकेश-कोरोना संकट के लम्बा खिंचने से जहां गरीब आदमी दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज होता जा रहा है वहीं मध्यमवर्गीय लोगों की भी कोरोना ने पूरी तरह से कमर तोड़ कर रख दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से हर जरूरतमंद की मदद का आह्वान किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता इस मुहिम में जुटे हुए हैंं।बृहस्पतिवार को भी यह अभियान जारी रहा। महापौर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि नगर निगम क्षेत्र के ऐसे लोगों को चिन्हित करें जोकि कमजोर आर्थिक स्थिति होने के बावजूद संकोच की वजह से मदद की गुहार नही लगा पा रहे हैं। महापौर के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चयनित किए गए कमजोर वर्ग के जरूरतमंद लोगों के घर-घर तक मोदी फूड किट पहुंचाई गई। नगर निगम महापौर ने बताया की कोराना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है।पिछली ढेड माह से खासतौर पर हर गरीब और मेहनतकश आदमी इससे जूझ रहा है ।रोजी रोटी के साधन सिमट जाने की वजह से लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी बेहद मुश्किल हो गया है ।ऐसे लोगों के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार मोदी फूड किट घर घर पहुंचायी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा।इस दौरानपार्षद विजय बडोनी,भाजपा मंडल मंत्री सुनील उनियाल ,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, मदन कोठरी,राजेश भट्ट,गौरव कैंथोला आदि शामिल थे ।।