महापौर की अगुवाई में भाजपा ने बांटी मोदी फूड किट
महापौर की अगुवाई में भाजपा ने बांटी मोदी फूड किट
ऋषिकेश-जरूरतमंदों तक खाद्यान्न और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए भाजपा ने अभियान शुररु कर रखा है। इसके तहत लगातार जरुरमंद लोगों के घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।रविवार को भी यह अभियान जारी रहा।महापौर की अगुवाई में शहरी वार्डो में राहत सामग्री पहुंचाने के बाद आज दोपहर गुमानीवाला वाला के ग्रामीण क्षेत्र में कमजोर तबके के लोगों तक मोदी फूड किट भिजवायी गई।महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आह्वान किया है कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। खासकर गरीबों, असहाय व बुजुर्गों को समय पर खाद्यान्न आदि की आपूर्ति होती रहे। इसके दृष्टिगत प्रदेश भाजपा ने मोदी फूड किट के जरिए जरुरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। भाजपा कार्यकर्ता अपने दोपहिया वाहनों के जरिए जरूतमंदो तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। यह अभियान लगातार आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान वीरभद्र,मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, भाजपा मंडल मंत्री सुनील उनियाल,अनिता प्रधान(पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा),हरीश रतूड़ी, विकास सेमवाल, शीलू, प्रिया धक्काल आदि मोजूद रहे।
Wow, incredible weblog layout! How lengthy have you ever been running a blog for?
you make running a blog look easy. The entire look of your web site
is magnificent, as neatly as the content! You can see similar here najlepszy sklep