बदमाशों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव मानक मजरा में दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, फिलहाल पुलिस बदमाशो की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चला रही है उधर मृतक युवक को पीएम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया है। रुड़की के मानक मजरा गाँव मे दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई मिनी बैंक के फ्रेंचाइजी ऑनर की गोली मारकर हत्या कर दी, सूचना पर पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौका पर पहुँचा। जहां घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए बदमाशो की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए। बताया जा रहा है मिनी बैंक का ऑनर जब अपने घर लौट रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी, आनन फानन में उक्त युवक को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए बदमाशो के धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए, मुख्य चौराहों से लेकर अन्य मार्गो पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। उधर मृतक युवक के पोस्टमार्टम की तैयारी भी की जा रही है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया एक युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या घटनाक्रम घटित हुआ है और कैसे घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया जानकारी मिली है कि युक्त युवक गाँव मानक मजरा चौक के पास मिनी बैंक की फ्रेंचाइजी चलाता था बाकी और जानकारी भी जुटाई जा रही है, घटना के विषय मे हर सम्भव जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने ये भी साफ किया है कि अभी जो भी जानकारी है कयासों पर आधारित है, पुलिस पुख़्ता जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।
741479 390173I just added this blog to my rss reader, exceptional stuff. I like your writing style. 387416