सूर्य ग्रहण के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट किए गए बंद

उत्तरकाशी: रविवार 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. जो सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहणकाल की अवधि 5 घंटे 48 मिनट रहने वाली है. हालांकि, भारत के अलग-अलग हिस्सों में उसके आरंभ और समापन का समय अलग-अलग हो सकता है. वहीं, आज रात को 10 बजकर 24 मिनिट पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट रविवार दोपहर तक बंद कर दिए जाएंगे. इससे पूर्व गंगा और यमुना की शाम की आरती पूर्ण की जाएगी। बता दें कि, सूर्यग्रहण पर यमुना का ध्यान करने से सभी प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है. क्योंकि यमुना सूर्यपुत्री हैं। यमुनोत्री धाम के सचिव और पुरोहित कृतेश्वर उनियाल ने कहा कि यमुना और शनि महाराज सूर्य पुत्र और पुत्री हैं. इस सूर्यग्रहण में यमुना का स्मरण करना चाहिए. लोगों को सूर्यग्रहण के बुरे प्रभावों से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण के दौरान किसी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं होती है