*गुरु पूर्णिमा पर्व पर मेयर ने लिया संतों का आशीर्वाद*
ऋषिकेश- गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने लिया संतों का आशीर्वाद।
योग नगरी ऋषिकेश में गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गंगा दर्शन कर ऋषिकेश वासियों के सुख और समृद्धि की मनोकामना।इसके प्रश्चात वह मायाकुंड स्थित ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य माधव आश्रम की समाधि स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने संतो से आर्शीवाद लिया। जगतगुरु ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात महापौर गंगा तट स्थित जयराम आश्रम पहुंची जहां आश्रम के परम अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज से उन्होंने आर्शीवाद लिया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर मेयर ममगाई ने कहा कि गुरु केवल व्यक्ति नहीं बल्कि एक तत्व है,और वह तत्व किसी भी अवस्था या रूप में हो सकता है। कर्तव्य मार्ग पर चलने के लिए भी गुरु का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है।
325232 901805I believe you did an awesome job explaining it. Positive beats having to research it on my own. Thanks 726112