दरोगा की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कोरोना योद्धाओं के संक्रमित होने की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। कोतवाली में तैनात एक दरोगा की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दरोगा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद कोतवाली को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही दरोगा के संपर्क में आए परिवार के लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना पॉजिटिव दरोगा रामनगर कोतवाली में तैनात थे। 6 जुलाई को स्थानांतरित होकर हल्द्वानी कोतवाली आए थे। यहां तबीयत खराब होने के बाद दरोगा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरोगा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग दरोगा के संपर्क में आए लोगों की छानबीन कर रहा है। इसके अलावा दरोगा के परिवार के पांच सदस्यों को फैसिलिटी क्वारंटाइन किया गया है। उनका कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। पिछले सप्ताह भी हल्द्वानी कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरी तरफ कालाढूंगी में विद्युत विभाग के अवर अभियंता की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है. अवर अभियंता के कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही उसके संपर्क में आए कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।बताया जा रहा कि अवर अभियंता के संपर्क में करीब डेढ़ सौ लोग आए हैं।
famous classic old ships https://twitter.com/famousoldships
best catamaran fishing boat https://medium.com/@boatingsphere/the-ultimate-guide-to-catamaran-fishing-boats-finding-your-perfect-match-b5daa4b5a8c8
best bass boat brands https://medium.com/@bouchardju35/best-bass-boat-brands-ultimate-guide-for-anglers-7a511be0f0b7
Mazda Cx-9 Years To Avoid https://medium.com/@yearstoavoid/mazda-cx-9-years-to-avoid-e42d35d4f3de
Scion Xb Years To Avoid https://medium.com/@yearstoavoid/scion-xb-years-to-avoid-b54fdfba3f66
Chevy Impala Years To Avoid https://medium.com/@yearstoavoid/chevy-impala-years-to-avoid-4846300cbe24
Honda Odyssey Years To Avoid https://medium.com/@yearstoavoid/honda-odyssey-years-to-avoid-112e6b6714a9