एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुशांत के पूर्व मैनेजर ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली —— दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को मारने में स्टाफ मेंबर्स का हाथ बताया है।
सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर रहे अंकित ने सुशांत के स्टाफ पर उनके मर्डर का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक्टर को सुशांत के स्टाफ ने ही मिलकर जान से मारा है। इसके अलावा सुशांत के रूम का दरवाजा अगर बंद था, तो उन्होंने उसे खुलवाया क्यों नहीं। इंतजार क्यों करते रहे और दरवाजा तोड़ा क्यों नहीं।
बताया कि जब तक मैं सुशांत के साथ काम कर रहा था, तो वह कभी रूम का दरवाजा बंद करके नहीं सोए। हाउस स्टाफ ने जब सुशांत के रूम का दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने खुलवाया क्यों नहीं। अंकित ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुद अपनी जान नहीं ली है। वह काफी पॉजिटिव इंसान थे। वे लोगों को जिंदगी पॉजिटिवली लेने के लिए कहा करते थे। मुझे उन्होंने हमेशा एक बड़े भाई की तरह माना है। मैनें कभी सुशांत को डिप्रेसन में नहीं देखा। हां, वह कई बार अपनी मां के लिए कविताएं लिखते थे और रोते भी थे।
वे हमेशा अपना एक कैलेंडर बनाते थे, जिसमें वह अगले दिन की दिनचर्या को लिखते थे। ऐसे पॉजिटिव सोचने वाला सुशांत कभी आत्महत्या नहीं कर सकता।