मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की उपाध्यक्ष बनी महापौर का हुआ जोरदार अभिनंदन
ऋषिकेश-ऋषिकेश नगर निगम की अनिता ममगाई को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का उपाध्यक्ष चुने जाने पर नगर निगम पार्षदों एवं भाजपा पद्दाधिकारियों सहित किसान मोर्चा संगठन ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर सभी लोगों ने मेयर को शुभकामनाएं दी। नगर निगम कार्यालय में आयोजित अपने अभिनंदन कार्यक्रम में बोलते हुए महापौर ने कहा कि मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है।इस महत्वपूर्ण दायित्व पर खरा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास का मॉडल बनाया जाएगा। जन सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले। मेयर ममगाई ने कहा कि तीीर्थ नगरी में साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन की व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस किया गया है।इसी तर्ज पर पर अब तमाम नगर निगमों में काम को आगे बढ़ाकर और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का बेहतर निपटारे की व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि अन्य शहरों मेंं गंदगी और कूड़े की समस्या न रहे। इसके अलावा सड़क व नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन कर की व्यवस्थाओं में भी सुधार अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि काउंसिल बनने से अब सभी मेयर एक मंच पर आकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर सकेंगे । मेयर का अभिनंदन करने वालों में पार्षद विजय बडोनी, मनीष बनवाल, विपिन पंत, चेतन चौहान, अनीता रैना, प्रियंका यादव, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ,प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा ,विवेक गोस्वामी ,प्रकान्त कुमार,अनिल ध्यानी,सरदार प्यारे सिंह, यशवंत रावत, राजीव गुप्ता,अक्षय खैरवाल, कुलदीप टण्डन,राजकुमारी जुगलान, विजय लक्ष्मी भट्ट, रेखा सजवाण , किरण त्यागी, देवदत्त शर्मा, राजेश गौत्तम, शैलेन्द्र रस्तोगी, राजेन्द्र बाल्मीकि, गौरव केथोला, राजेश नौटियाल, राजेश कोटियाल,बी एन तिवारी, दिनेश बिष्ट, पंकज शर्मा परीक्षित मेहरा,जोनी लाम्बा, प्रिंस गुप्ता, राहुल द्रविड़ विकास सेमवाल, आशीष पोखरियाल आदि मोजूद रहे।