कैलाश चंद्र ने पुष्कर सिंह धामी के लिए किया सीट छोड़ने का ऐलान
देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद हर हर जगह यह चर्चा हो रही है, कि उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा तो वही चर्चाओं का बाजार गर्म है। की चंपावत से जीते कैलाश चंद्र ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर किया है। तो वही उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भितरघात किया गया है। जिन लोगों ने मुख्यमंत्री धानी के साथ भितरघात किया है। उनके खिलाफ पार्टी को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। तो वहीं सूत्रों के अनुसार या खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। तो वही बड़े स्तर में भाजपा की ओर से कई बयान भी आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा अपना अगला दांव पुष्कर सिंह धामी पर ही लगा सकती है। साथ ही धामी को मुख्यमंत्री बनने के लिए विधानसभा सदस्य बनना होगा।