प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एडवोकेट जसबीर राणा को किया प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कोटद्वार:उत्तराखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण मेहरा ने जसबीर राणा एडवोकेट को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्ति किया है।
उनकी नियुक्ति पर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने सम्मान समारोह आयोजित कर फूल मालाओं, एवं बुके से स्वागत किया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छात्र संगठन, युवा कॉंग्रेस, प्रदेश कॉंग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए लंबे समय तक काम किया है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर हम उन्हें एवं प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते हैं।
इस अवसर पर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल, बलबीर सिंह रावत, दिलबर प्रताप सिंह, पुरण शर्मा, पी एल खंतवाल,बीरेन्द्र रावत, सूरज कांति, प्रवेश रावत, देवेन्द्र भट्ट, आशुतोष कण्डवाल,अमित राज सिंह, राजा आर्य,पूर्व प्रधान बीरेन्द्र रावत, महिला कॉंग्रेस प्रदेश महामंत्री गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेसजन उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण