विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने चलाया जन जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री के आदेश एवं जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बरसात का सीजन शुरू होते ही डेंगू बुखार अपने पैर पसारने लगता है जिसके पिछले साल भी पूरे उत्तराखंड में हजारों मामले देखने को मिले। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि देश इस समय कोरोनावायरस महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में बरसात से पहले ही डेंगू जैसी बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए घर घर जाकर लोगों को डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय बताए जा रहे हैं साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए यह जाने वाले उपाय लिखें प्रपत्र भी लोगों को दिए जा रहे हैं ताकि समय रहते डेंगू जैसी बीमारी की रोकथाम की जा सके। जन जागरूकता अभियान के तहत तहसील विकासनगर के हरबर्टपुर व विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।