कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है
हल्द्वानी
हल्द्वानी में पांच और कंटेनमेंट जोन हुए घोषित।
कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार बढ़ने के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
प्रशासन ने हल्द्वानी के पांच और कंटेनमेंट जोन घोषित किये हैं।
इनमें गोरापड़ाव, दमुवाढूंगा, कठघरिया, किदवई नगर और गुरूनानक क्षेत्र शामिल हैं।
कल भी हल्द्वानी में 8 कंटेनमेंट घोषित किये गए हैं।
इन क्षेत्रों में फिलहाल आवाजाही पर रोक रहेगी।