नवीन जोशी ने शुरू करी कैंट जिताओ यात्रा
देहरादून-प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ से केंट जिताऊ अभियान की शुरुआत की गई जो पूरे विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा में पिछले 8 बार से भाजपा का विधायक है बावजूद इसके कैंट विधानसभा प्रदेश की सबसे पिछड़ी हुई विधानसभा है और कैंट के अंदर विकास कोसों दूर है भाजपा की सरकार ने व भाजपा के विधायक ने क्षेत्र की जनता को सिर्फ छलने का काम किया केंट जिताओ यात्रा के माध्यम से हम पूरे विधानसभा के अंदर यात्राएं निकालेंगे और लोगों को भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा सामने लेकर आएंगे उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर परिवर्तन की लहर है इससे कैंट विधानसभा भी अछूती नहीं है क्योंकि पिछले साढे 4 साल के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ प्रदेश की जनता को ठगने का व जुमले देने का काम किया अब प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है। वह 2022 में भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा कर अपना बदला लेगी।