फिश एक्वेरियम में पुलिस का छापा कई प्रजाति के समुद्री जीव किए बरामद
ऋषिकेश: मुनीकी रेती और ऋषिकेश वन विभाग की टीम ने हीरालाल मार्ग स्थित एक फिश एक्वेरियम में छापा मारकर शेड्यूल ए समुद्री जीव बरामद किए. इसके अलावा दुकान में प्रतिबंधित स्टिंग-रे फिश भी मिली है। एनजीओ की शिकायत पर बीते रोज देर शाम ऋषिकेश और मुनी की रेती वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. टीम ने छापेमारी कर दुकान के भीतर से कुछ प्रतिबंधित समुद्री जीव बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि वह शेड्यूल ए के जीव हैं। इस मामले में वन विभाग की टीम फिश एक्वेरियम संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।इसके साथ ही दुकान के भीतर से 31 किलो अवैध कोरल्स बरामद किए गए हैं. वन विभाग ने सभी कोरल्स को कब्जे में लेकर दुकान को सीज कर दिया है.इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नरेंद्र नगर वन प्रभाग के एसडीओ डीपी बलूनी ने कहा कि हीरालाल मार्ग स्थित एक्वेरियम में कोरल्स होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे काफी देर तक मशक्कत के बाद दुकान के भीतर से 31 किलो कोरल्स बरामद किए. बलूनी के मुताबिक इन्हें बेचा नहीं जा सकता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
Engage in strategic battles in our online games! Lucky Cola
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.