रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
कोटद्वार: त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसके तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन चेकिंग एवं गश्त को प्रभावी बनाया गया है। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि के समय मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों में लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत पुलिस द्वारा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि त्योहारी सीजन के दौरान चोरी, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की संभावनाओं को रोका जा सके और आमजन निर्भीक होकर त्योहार मना सकें।

रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल