कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला
बीते दिनों गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों के बीच शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल के लिए बड़ी चुनौती रहा। इस दौरान कई बार परिस्थितियां अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं संघर्षपूर्ण बनीं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के दौरान कई स्थानों पर धक्का-मुक्की एवं अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी चोटिल भी हुए, लेकिन चोटों का दर्द और विपरीत परिस्थितियां भी उनके कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण को डिगा नहीं सकीं।

इसी क्रम में कांस्टेबल 38 ना0पु0 विक्रम खनेड़ा, जनपद चमोली की ड्यूटी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान दुक्तमा बैरियर पर वीडियोग्राफी हेतु लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट लगने से हड्डी फ्रैक्चर हो गई। उपचार हेतु वह दिनांक 31.10.2026 को बेस अस्पताल, श्रीकोट में भर्ती हुए, एवं दिनांक 02.11.2026 को उनका ऑपरेशन होना है। जवान की कुशलक्षेम जानने के लिए क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जवान से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य, ड्यूटी के दौरान आई चोटों तथा उपचार के बाद हो रहे सुधार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जवान का हौसला बढ़ाते हुए उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर द्वारा भी समय-समय पर अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम पूछी जा रही है तथा उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला
दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त