वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करी की रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। वही थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील सिंह रावत के नेतृत्व में पैठाणी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत बनास तिराहा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन संख्या UK04TA-5834 (सफेद रंग) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (60 बोतल एवं 360 अद्दे) मार्का SOULMATE BLACK SPECIAL Whisky बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों सूरज सिंह नेगी व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना पैठाणी में मु0अ0सं0-08/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण