बेस चिकित्सालय कोटद्वार की 02 नर्सो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोटद्वार- कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस खतरनाक वायरस की चपेट में बेस अस्पताल की 02 नर्स आ गई है। बेस चिकित्सालय में तैनात दोनो नर्सो की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉज़िटिव आई नर्सो की ड्यूटी मेडिशियन वार्ड में लगी हुई थी। नर्सो की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद अन्य स्टाफ की भी सैंपलिंग की जा रही है। नर्सो की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद आनन फानन में प्रशासन ने बेस चिकित्सालय को सेनेटाइज कराना शुरू कर दिया है। साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कोरोना पॉज़िटिव आई नर्स किन किन लोगों के संपर्क में आई थी। इस बारे में बेस चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वागेश काला ने इसकी पुष्टि की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण