फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा
रुड़की- रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में करेंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन फैक्ट्री पहुँचे और कम्पनी मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करने लगे, इसी दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उक्त कम्पनी पहुँचे और फैक्ट्री प्रबंधन के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की। मंगलौंर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यूपी बॉन नामक फैक्ट्री में एक मजदूर की करेंट लगने से हालत बिगड़ गई, जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना परिजनों को लगी तो परिजनों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओ के साथ फेक्ट्री के बाहर जोरदार हंगामा काटा। मृतक के पिता और भीम आर्मी के प्रदेशअध्यक्ष का आरोप है कि कंपनी के मालिक बहुत बाहुबली है और मजदूर की मौत के बाद उसे सीधे उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर ले जाया गया जहाँ वह अपने मन मुताबिक कानूनी कार्यवाही करा सके। धरना दे रहे लोगो का यह भी आरोप है कि जब तक पीड़ित पक्ष को इंसाफ नही मिल जाता तब तक फेक्ट्री का कोई कार्य नही होना दिया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली के क्षेत्राधिकारी मय फोर्स के फेक्ट्री पहुँचे और विरोध कर रहे लोगो को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन देते हुए समझाया।
मंगलौर सीओ अभय प्रताप सिंह का कहना है कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है और इस मामले में जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज