हरिद्वार नगर निगम को मिले 10 करोड़ 9 लाख 50 हजार का अनुदान, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सौंपा चेक
देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और नगर विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने नगर निगम हरिद्वार को 10 करोड़ 9 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उत्तराखंड सरकार ने नगर निगम हरिद्वार से सम्बन्धित 2016 तक सेवानिवृत्त कार्मिकों के बकाया वेतन, पेंशन एवं अन्य देयता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्णय लिया है। चतुर्थ वित्त आयोग की संस्तुतियों पर सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में वर्तमान वित्त वर्ष-2020-21 में 10 करोड़ 9 लाख 50 हजार की धनराशि को स्वीकृति नगर निगम कार्मिकों के लंबित पेंशन भुकतान के लिये दी गयी है।
शहरी विकास विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली प्रोर्टल के माध्यम से आनलाईन बिल तैंयार कर उक्त धनराशि को नगर निगम हरिद्वार के पी0एल0ए0 खाते हस्तांतरित की जायेगी। उक्त धनराशि से 31 मार्च, 2016 तक सेवानिवृत्त कार्मिकों का बकाया वेतन, पेंशन एवं अन्य देयता का भुगतान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने निदेशक नगर विकास विनोद सुमन को निर्देश देते हुये कहा कि मृतक आश्रित और पदोन्नति के मामलों का जल्द निस्तारण करें। काफी दिनों से चल रही लंबित पेंशन भुकतान की जायज मांग को देखते हुए सरकार ने कार्मिकों के हित निर्णय लिया है और कहा गया कि नगर विकास सहित सभी विभागों के कार्मिकों की समस्या को सरकार हल करेगी।
इस अवसर पर निदेशक नगर विकास विनोद कुमार सुमन भी उपस्थित थे। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सौदा, अध्यक्ष गढ़वाल मण्डल गनन कांगडा, उपाध्यक्ष गढ़वाल मण्डल सत्यप्रकाश, शाखा सचिव हरिद्वार नीरज बागड़ी, शाख अध्यक्ष हरिद्वार अशोक कुमार एवं सदस्य अभिनव अग्रवाल ने खुशी प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला