स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया मंदाकिनी नदी में समाई वाहन में सवार 4 यात्रियों में दो लोगों की मौके पर मौत एक घायल एक लापता
उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंड में एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा समाया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही वाहन चालक अभी लापता है।
जानकारी के अनुसार, सुबह रुद्रप्रयाग से नारी-खतेणा गांव के लिए निकली एक स्कार्पियो गाड़ी गौरीकुंड मार्ग पर जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर लगभग 200 मीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वाहन और चालक का कोई पता नहीं लग पाया है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। ग्रामीणों ने जताया रोष घटनास्थल जिला मुख्यालय से मात्र पांच किमी दूरी पर होने के बावजूद रेस्क्यू आपरेशन लगभग दो घंटे बाद शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन तब तक मीनाक्षी सजवाण और अलका असवाल की मौत हो गई थी। अर्जुन सिंह घायल था। चालक राकेश सिंह अभी भी लापता है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के दो घंटे बाद रेस्क्यू शुरू करने पर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठकर सरकारी तंत्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि अगर समय पर रेस्क्यू होता तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी। इधर, एसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने घायल और मृतकों को खाई से निकाला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण