मकान गिरने से एक व्यक्ति के दो बच्चों सहित दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। बिण विकासखंड के चैसर गांव में तड़के एक मकान भरभराकर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति खुशाल नाथ और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था. तभी भारी मात्रा में छत का मलबा गिरने से बच्चों सहित पिता की मौत हो गई. दीवार की ओर सोए होने के कारण महिला बच गई लेकिन उसके पैरों पर चोट आई हैघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। खतरे को देखते हुए उस स्थान से तीन अन्य परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल