ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
पौड़ी: पौड़ी के त्रिपालीसैंण में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह अपने छोटे भाई के साथ त्रिपालीसैंण बाजार गैस सिलेंडर भरवाकर आपनी बाइक में अपने गांव सलौन की ओर आ रहा था। वही बाजार के पास एक ट्रक से टक्कर होने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि एक बाइक सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ने हादसे के दौरान हेलमेट नहीं पहना हुआ था, और उसकी सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज