कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन में कर्मचारी पर बाघ ने किया हमला गंभीर रूप से घायल
रामनगर: कार्बेट पार्क के बिजरानी जोन में टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारी पर बाघ ने किया हमला। बाघ के हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। कॉर्बेट नेशनल पार्क में आज सुबह गश्त के दौरान बाघ ने एक वन कर्मी पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। बिजरानी रेंज में वन कर्मी नियमित रूप से गश्त कर रहे थे. गश्त के दौरान फुलताल बीट कक्ष संख्या आठ में पहले से घात लगाकर बैठे बाघ ने जंगल में गश्त कर रहे वन कर्मी की टीम पर हमला कर दिया। बाघ ने वनकर्मी गोपाल सिंह अधिकारी पर हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। साथ में गश्त कर रहे वन कर्मियों ने हवाई फायर कर अपने घायल साथी को बमुश्किल बाघ के चुंगल से बचाया। हमले में घायल वन कर्मी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में तैनात हैं। गश्त के दौरान सात वन कर्मी की टीम मौजूद थी. वहीं, वन कर्मी ने बताया कि बाघ अबतक 5 लोगों पर हमला कर चुका है. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल वन कर्मी का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। वनकर्मी के सिर पर 58 टांके आए हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात