मृतक हाथी मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप
रूड़की —भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत खानपुर रेंज में एक म्रतक हाथी मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे और म्रतक हाथी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी, प्रथमदृष्टया हाथी की मौत बीमारी के कारण बताई जा रही हैं, वही हाथी की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसे देखने के लिए ग्रामीमो का हुजूम लग गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला खानपुर रेंज की कुड़कावाला बीट क्षेत्र के बंदरजूड़ गाँव मे बीती रात कृषि इलाके में एक हाथी की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों जब सुबह खेत मे काम करने के लिए निकले तो उनकी नजर म्रतक हाथी पर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी,सूचना पाकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे और म्रतक हाथी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। साथ ही इस प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार बताया जा रहा है हाथी बीमार था इसी कारण इसकी मौत हुई है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वही म्रतक हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण