सतपाल महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया
देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री सतपाल महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया है। श्री महाराज ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही प्रजातांत्रिक और संसदीय मूल्यों को महत्व दिया। उन्होने कहा कि प्रणब दा को उत्तराखंड से बेहद लगाव था और वह बतौर राष्ट्रपति कई बार यहाँ आ चुके हैं। उन्होने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 18 मई 2015 को उत्तराखंड विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के सभी सदस्यों को भी संबोधित किया था। उनका वह सम्बोधन एक संसदीय शिक्षक के रूप में हमेंशा याद रखा जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण