काली पट्टी बांधकर आज से डॉक्टरों ने काम किया शुरू
देहरादून–कोरोना के बढ़ते प्रकोप से जँहा एक ओर सरकार के पसीने छूट रहे है वंही डॉक्टरों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अगले एक सप्ताह का अपल्टीमेटम देते हुए आज से बिरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम करना सुरु कर दिया है । हालांकि कल मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक महोदया डॉ अमिता उप्रेती ने प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता की लें डॉक्टरों की मांगों पर पूर्ण सहमति न बनने से खफा डॉक्टरों ने आज से काली पट्टी बांधकर काम करना सुरु कर दिया है। अब स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से गुरुवार को डॉक्टर्स की मुलाकात होगी उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएंगे। चिकित्सक संघ की 5 मुख्य मांगे है जिसमे पहली माँग है कि चिकित्सको का हर माह एक दिन वेतन काटने का निर्णय सरकार वापिस ले, दूसरी माँग है मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा जसमे पीजी करने वाले डॉक्टरों को पूरा वेतन देने की बात कही गयी है उसका शासनादेश जारी हो, तीसरी माँग है जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार, व पटवारी आदि को अस्पतालों के निरीक्षण करने से रोक जाये, चौथी माँग है जसपुर में विधायक द्वारा कंटेन्मेंट प्रभारी से की गई अभद्रता के लिए विधायक पर कार्रवाई की जाए, पांचवी मुख्य माँग है अस्पतालों में होने वाली मौत का ठीकरा डॉक्टरों के सिर न फोड़ा जाय।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण