प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17227 लाभार्थियों में से 4175 लाभार्थियों के नाम हटाए जाने को लेकर समीक्षा बैठक
देहरादून: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति एसएलएसएमसी के अध्यक्ष/मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भारत सरकार से वर्ष 2015 से 2019 तक प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में स्वीकृत 17,227 लाभार्थियों में से अपात्र पाए गए 4,175 लाभार्थियों के नाम हटाने का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव द्वारा हटाए गए लाभार्थियों की सूची पर चर्चा करते हुए इनमें शामिल 36 पट्टाधारक लाभार्थियों के प्रकरणों को दोबारा रिव्यू करने के निर्देश दिए गए। जिनमें सचिव शहरी विकास द्वारा बताया गया कि इनमें शामिल लाभार्थियों में 161 नजूल भूमि, 480 आबादी क्षेत्र, 36 पट्टाधारक, 225 भूमि अनुपलब्धता, 1,295 पक्का मकान वाले और 1,932 निरस्त किए जाने वाले प्रकरण में अधिक आय, अन्य आवास योजना से लाभान्वित होने और नगरीय क्षेत्र से बाहर होने या अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमि के कारण हटाए गए हैं। मुख्य सचिव ने सचिव शहरी विकास को निरस्त पट्टाधारकों को कम किराये वाले आवासीय परिसरों में भवन दिलाने की संभावना पर भी विचार करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण