निर्माणाधीन फ्लाईओवर तथा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने दिया धरना
उधम सिंह नगर के किच्छा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर तथा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर तमाम लोगों ने प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया। किच्छा के पुलभट्टा थाना अंतर्गत निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण पिछले 4 साल से अधूरा पड़ा है। एनएच 74 की क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर तथा सड़क निर्माण की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में पिछले कई माह से आंदोलन किया जा रहा है । कांग्रेसी नेता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की । तमाम समर्थकों के साथ निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट दरी बिछाकर धरना देते हुए कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुरेश पपनेजा ने कहा कि किच्छा खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तमाम धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाला एकमात्र राजमार्ग है तथा यही सड़क पूरे देश को नेपाल तक जोड़ती है । तमाम लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इसी सड़क से माता पूर्णागिरि धाम, नानकमत्ता साहिब , रीठा साहिब आदि धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु गण आवाजाही करते हैं , परंतु सड़क में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालको, यात्रियों , स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से कई लोग चोटिल हो रहे हैं और कई लोग असमय काल का ग्रास बन चुके हैं , बावजूद इसके जिला प्रशासन , प्रदेश सरकार तथा गल्फार कंपनी द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने से जनता में भारी रोष व्याप्त है । प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है , बावजूद इसके प्रशासन द्वारा जनहित की इस मांग पर कोई कार्यवाही ना किया जाना शर्मनाक है । उन्होंने जनता के हितों को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री से जल्द कार्रवाई का आग्रह किया। इस मौके पर तमाम लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फ्लाईओवर तथा सड़क का निर्माण जल्द किए जाने की मांग की ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज