आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के कर्मचारी की समस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा
विधानसभा में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक हुई इस बैठक में मंत्री ने आयुष विभाग के कर्मचारियों की समस्याओँ के समाधान और कुछ माह से रूके हुए नर्सिंग स्टाफ के वेतन को 24 घण्टे के अन्दर देने के निर्देश भी दिये है। प्रशासकीय दक्षता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक निदेशालय और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय मिनिस्टीरियल संवर्ग को एकल संवर्ग में बदलने के लिए नियमावली लायी जायेगी। आयुर्वेदिक विभाग में कार्मिकों के पेंशन इत्यादि की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव लाया जायेगा। होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक फार्मेसी के रिक्त पद, पुराने नियमावली के अनुसार भरे जायेंगे। चतुर्थ श्रेणी के पद आयुर्वेदिक विभाग आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जायेंगे। पत्रकारों से बातचीत में आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय का कार्य केवल डिग्री देना नहीं है बल्कि शोध और विकास कार्य करना भी है। विश्वविद्यालय प्रशासन से संबन्धित प्रकरण पर विश्वविद्यालय अपने स्तर से निर्णय लेगा और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पास मौजूद 72 करोड़ के फण्ड का उपयोग नियमानुसार प्रयोग करेगा। अन्तर्राष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान के विकास व अन्य विकास के मद में उपयोग किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण