हरिद्वार में पोषण अभियान की हुई शुरूआत, गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को पोषित आहार लेने के लिए किया जाएगा प्रेरित
हरिद्वार: प्रदेश में पोषण अभियान कि शुरुआत हो चुकी है। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने स्वयं ही इस अभियान की शुरुआत की। एक माह तक चलने वाले पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को पोषित आहार लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों को स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि हरिद्वार में इस पोषण अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सुगंधित दूध व ऊर्जा पाउडर का वितरण किया गया। इसके सेवन से गर्भवती महिलाएं स्वस्थ और निरोगी रहेंगी तथा जन्म लेने वाले बच्चे कुपोषण का शिकार नहीं होंगे। उन्होंने यह भी बताया गया कि कैसे और किन-किन पौष्टिक आहार का सेवन कर कुपोषण जनित बीमारियों से अपने शरीर की स्वयं ही रक्षा कर सकते हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज