कर्णप्रयाग में डॉक्टरों ने बाह पर काली पट्टी बांधकर किया काम
चमोली– उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा संघ के आह्वान पर कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में चिकित्सकों ने बाह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। सामुदायिक स्वास्थ य केंद्र कर्णप्रयाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ राजीव शर्मा और चिकित्सक हरीश थपलियाल ने बताया कि जहाँ एक ओर डॉक्टरों को कोरोना वारियर्स के रूप मे सम्मानित किया जा रहा है। वही उत्तराखंड में चिकित्सकों की सहमति लिए बिना ही उनके वेतन में एक दिन की कटौती की जा रही है। वही अस्पतालों में प्रसाशनिक हस्तक्षेप ज्यादा बढ़ गया है।
जिस कारण चिकित्सकों का ध्यान मरीजो को देखने के बजाय प्रसाशनिक कार्यो को पूरा करने में लग जा रहा है। कहा कि चमोली जनपद के कुछ प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक का अगस्त माह का वेतन काट दिया गया है। ऐसे में सभी चिकित्सकों का मनोबल टूट चुका है। उन्होंने कहा को 1 से 7 अगस्त तक चिकित्सक बाह पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वही मांग पूरी न होने पर सम्पूर्ण कार्यो को बन्द कर देंगे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल