सनकी युवक की हरकत अचानक युवक हाथ में पेचकस लेकर और दूसरे हाथ में पत्थर लेकर खुद पर करता रहा वार
रुद्रपुर के गावा चौक पर अचानक एक युवक हाथ में पेचकस लेकर और एक दूसरे हाथ में पत्थर लेकर अपने गले पर पेचकस लगाकर पत्थर से वार करता है ताकि पेचकस उसके गले में घुस जाए। पेचकस युवक के गले में घुस जाता है और वह लहूलुहान हो जाता है वही चौराहे पर मौजूद होमगार्ड के जवान उस युवक को रोकते हैं उसे मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन युवक के सर पर जुनून सवार होता है और वह पत्थर से पेचकश पर अपने गले पर लगाकर वार करता रहता है वहीं होमगार्ड के जवान और पुलिस की मदद से युवक को रोका जाता है और उसे समझा बुझाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जाता है जहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है।
वहीं इस पूरे मामले पर रुद्रपुर कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि इस व्यक्ति की कुछ शिकायतें हैं जिसको लेकर इसने इस तरह का प्रदर्शन किया है पुलिस टीम घायल का इलाज करा रही है उसके बाद इससे इसकी परेशानी पूछकर उसे हल कराया जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज