पत्रकार आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, साथ ही परिवार के सुरक्षा की भी लगाई गुहार
खबर खानपुर से है जहां कुछ समय पूर्व हुए पत्रकार की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। तो साथ ही परिजनों का कहना है कि कुछ आरोपितों को पुलिस मुकदमे से बाहर कर रही है। वही मृतक पत्रकार के भाई ने बताया कि उसके भाई ने वीडियो में जिन दस लोगों के नाम मरने से पहले बताए थे ।पुलिस उनमे से कुछ को बचाने का प्रयास कर रही है।
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पांच ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था ।जिनको पुलिस ने कोर्ट जाने का पूरा समय दिया है। मृतक के भाई का आरोप है उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है ।और मरने के कुछ दिन बाद उन्हें दो व्यक्तियों से धमकी मिली थी ।जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी गयी ।लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।मृतक के भाई ने अपनी व परिवार की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दे कि कस्बे के एक पत्रकार ने एक जुलाई को आत्महत्या कर ली थी ।और मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमे एक सप्ताह पहले मारपीट का भी जिक्र था।वीडियो में दो अज्ञात सहित दस लोगो को मौत का जिम्मेदार बताया था ।जिसमे मंगलोर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल