पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ किया रेप
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, नाबालिग लड़की का इलाज रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को पहले अपने प्यार में फंसाया, जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. दुष्कर्म के आरोपी किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया. यह मामला एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है.
साथ हि युवक ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद 23 अगस्त को नाबालिग पीड़िता ने जहर पी लिया. उसे बड़ी मुश्किल के बचाया जा सका. परिजनों ने लड़की को इलाज के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. 27 अगस्त को पीड़ित ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी. आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों ही नाबालिग हैं. लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है. जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण