लंबे समय से यहां काश्तकार मंडी केंद्र और कोल्ड स्टोरेज खोलने की हो रही है मांग
नैनीताल — प्रदेश की सबसे बड़ी फल और सब्जी पट्टी में वर्षों से काश्तकार मंडी केंद्र और कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग होती रही है। हल्द्वानी मंडी की रौनक नैनीताल जिले के धारी, रामगढ और ओखलकांडा ब्लॉक के कारण है लेकिन काश्तकार वर्षों से दलालों और बिचौलियों द्वारा ठगे जाते रहे है। नैनीताल जिले में रामगढ़, धारी, ओखलकांडा ब्लॉक में बड़ी मात्रा में फल और सब्जियों का उत्पादन होता है।इस इलाके में सेब आड़ू,पुलम, खुमानी, आलू टमाटर, बीन, मटर का उत्पादन होता है।
लेकिन मंडी केंद्र और कोल्ड स्टोरेज ना होने के कारण पहाड़ के काश्तकारों के उत्पादन कई बार औने पौने दामों पर बेच दिए जाते है। स्थानीय विधायक की माने तो उन्होंने चुनाव जीतने के बाद से ही धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा ब्लॉक में उप मंडी केंद्र और कोल्ड स्टोरेज खोलने को लेकर राज्य सरकार से आग्रह किया था।विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र और कृषि मंत्री ने इस बारे आश्वासन भी दिया है कि जल्द इन ब्लॉक में उप मंडी केंद्र खोले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण