भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर महापौर ने जताई गहरी संवेदना
ऋषिकेश – भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दोड़ गई। लंबी बीमारी के बाद उत्तराखंड में भाजपा को सीचने वाले ज्ञान सिंह नेगी का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अनेकों वरिष्ठ नेताओं के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी ने जौली ग्रांट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली और इस नश्वर शरीर को त्याग दिया ।सांस की बीमारी होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर नगर निगम महापौर ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुसरण परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने जीवन पर्यंत मूल्यों पर आधारित राजनीति की एवं संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दिया। उनके निधन से पार्टी को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज