अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही उप जिलाधिकारी ने लगाई क्लास
लक्सर में लगातार अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर आज एक बैठक बुलाई गई। बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।लक्सर विकासखंड के सभागार में हुई बैठक में लक्सर उप जिलाधिकारी काफी नाराज दिखाई दिए।उन्होंने अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यो का ब्यौरा मांगा और अधिकारियों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाएं।और लोगों के सामने आ रही समस्याओं का आकलन करें लोगों के सामने आ रही समस्याओं से तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें लक्सर एसडीएम ने साफ शब्दों में निर्देश दिया।
लक्सर तहसील एक ऐसी तहसील है। जिसका ज्यादातर हिस्सा यूपी की सीमाओं से मिलता है।इसीलिए उन्होंने सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की बात कही लक्सर उप जिलाधिकारी ने कहा कि इस बात का खास ध्यान रखा जाए।कि बाहर से आने वालों का ब्यौरा हमारे पास हो जो भी बाहर से लक्सर के जरिए जिला हरिद्वार में प्रवेश करता है।उसका पूरा ब्योरा हमारे पास होना चाहिए इस बैठक को कोविड-19 के तहत बुलाया गया।कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को लेने के लिए कहा साथ ही कहा कि कोई भी अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा सभी को क्षेत्र में मौजूद रहना होगा।
संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी कई समस्याएं गिनाई गई।लेकिन उप जिलाधिकारी लक्सर कोई सुनवाई नहीं की और कहा कि कौविड 19 एक आपदा है। आपदा में अधिकारियों का सब के बीच रहना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए कोई भी अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण