त्रिवेंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर विरोध में सामने आए पूर्व सैनिकों राजा आंदोलनकारी और बेरोजगार संगठन
त्रिवेंद्र कैबिनेट की ओर से हाल ही में लिये गये एक फैसले का विरोध तेज हो गया है। दअरसल कैबिनेट की ओर से उपनल के माध्यम से अन्य युवाओं को भी रोजगार दिए जाने के फैसले के विरोध में पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी और बेरोजगार संगठन इस फैसले के विरोध में उतर आए है। देहरादून में प्रेसवार्ता में पूर्व सैनिकों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से युवाओं को कोई लाभ नहीं होने वाला। उल्टा इस फैसले से अपने चहैतों को नौकरी में लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जबकि राज्यआंदोलनकारी रवींद्र जुगरान का कहना है कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे लेकिन अन्य माध्यमों से ना की उपनल के माध्यम से वहीं बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का कहना है कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा आपको बता दें कि राज्य में अभीतक उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को ही रोजगार मिलता था। लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते राज्य के बेरोजगारों और प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए उपनल में अन्य युवाओँ को भी मौका दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण