उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में आज सचिवालय में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सचिवालय संघ और उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लॉइज एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ चल रही जांच के विरोध में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है जिसके तहत आज सचिवालय में कर्मचारियों ने अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपर मुख्य सचिव प्रशासन के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
सचिवालय संघ ने सरकार से अपर सचिव गृह की जांच को वापस लेने की मांग की है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि शासन ने जो आरोप मेरे खिलाफ लगाए थे। उसका 4 सितंबर को जवाब दिया जा चुका है। सचिवालय संघ ने अपना जवाब मुख्य सचिव ओमप्रकाश को भेज दिया है इसके बाद भी शासन अपर सचिव गृह से पूरे मामले की जांच कराने पर तुला हुआ है जिसका कर्मचारी संगठन लगातार विरोध करते रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण