प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु सीएम त्रिवेंद्र रावत ने धनराशि की स्वीकृत
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के गन्ना किसानों को अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु 193.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि के स्वीकृत होने से किसानों को उनके अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान हो जायेगा। चीनी मिलों द्वारा गन्ना कृषकों के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान न किये जाने के कारण किसानों, किसान प्रतिनिधियों एवं कृषक संगठनों द्वारा इस सम्बन्ध में निरंतर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जा रहा था, मुख्यमंत्री ने किसानों के व्यापक हित में यह धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों को समय पर उनकी उपज का भुगतान हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के सुधारीकरण तथा गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की हितो की रक्षा करना है। इसके लिए किसानो के हित को ध्यान में रखते हुए योजना अमल में लायी जाए। गन्ना उत्पादन से किसानों की आय कैसे बढ़ायी जाय इस पर भी ध्यान दिये जाने पर उन्होंने बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के व्यापक हित में स्वीकृत की जा रही अवशेष रूपये 193.24 करोड़ की धनराशि से किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान में सुविधा होगी तथा प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान की समस्या का भी समाधान हो जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के स्तर पर गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो इसके लिए चीनी मिलों को अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ किये जाने पर ध्यान देना होगा, ताकि भविष्य में चीनी मिलों के स्तर पर ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान हो सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण