मुख्यमंत्री के गृह जनपद में बना यह पुल दे रहा दुर्घटनाओं को न्योता
पौड़ी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गृह जनपद पौड़ी से सतपुली जाने वाले मोटरमार्ग पर बना पुल दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है. सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर बौंसाल के पास नयार नदी पर लकड़ी के तख्तों से बना एक पुल है। जिसकी हालत सरकारी सिस्टम की हकीकत बयां कर रही है। इस पुल के कुछ तख्ते उखड़ चुके हैं, जबकि कुछ तख्ते पूरी तरह से टूट गए हैं। करीब दस हजार से अधिक आबादी को सतपुली बाजार से जोड़ने वाले इस पुल से हर दिन चालीस से पचास मैक्स वाहन के साथ ही बसें और प्राइवेट वाहनों की आवाजाही होती है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान देने तक को तैयार नहीं है। करीब चौरासी गांवों को सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग से जोड़ने वाले इस पुल की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि ये कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। साल 1950-51 में जन सहभागिता से इस पैदल पुल का निर्माण करवाया गया था। अस्सी के दशक में इस पुल को मोटर पुल में तब्दील कर दिया गया था। लेकिन सरकारी देखरेख के अभाव में समय के साथ ये पुल दिनों-दिन खस्ताहाल होता चला गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज