भारत तिब्बत सीमा पुलिस एकेडमी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस एकेडमी में बल का 42वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना की गाइड लाइन और सोशस-डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर मनाया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर डॉ. राम निवास, वीएसएम, उप महानिरीक्षक और उप निदेशक अकादमी ने बल के सम्मानित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं।इस अवसर पर ब्रिगेडियर डॉ. राम निवास ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही एकेडमी परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में एकेडमी के गौरवशाली इतिहास को याद किया। साथ ही इस संस्थान को और उन्नत और प्रतिष्ठित बनाने के लिए सभी प्रशिक्षकों और प्रशासनिक ड्यूटी में लगे पधाधिकारियों की खूब सराहना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण