कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल करने की लोगों ने उठाई मांग
लाल कुआं नगर पंचायत सीमा विस्तार के तहत आसपास की लगभग आधा दर्जन कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत विस्तारीकरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कबडवाल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे लगभग एक दर्जन समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि सीमा विस्तार के तहत आसपास की लगभग आधा दर्जन कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल किया जाए ताकि नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल सके। समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि लंबे समय से ज्ञापन देने और शासन प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक सरकार ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है यदि जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा तो क्षेत्र की जनता के साथ संघर्ष समिति आंदोलन करेगी।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल