तालाब के पास खेल रही मासूम बच्ची को मगरमच्छ ने बनाया अपना निवाला
लक्सर — लक्सर क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर के पास पंडित पुरी गांव की एक 10 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बेटी अपने परिजनों के साथ खेत पर आई थी।परिजन तो अपने काम में लग गए लेकिन पास से बह रहे नाले में रह रहे। विशालकाय मगरमच्छ ने बच्चों पर हमला बोल दिया।और 8 वर्षीय राधिका पुत्री जैनेंद्र को अपना निवाला बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा घटनाक्रम को परिजनों ने अपनी आंख से देखा और चिल्लाना शुरू कर दिया। रोने की आवाज से आसपास के लोग जमा हो गए। और घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह कुछ ही समय में फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है। कि 8 वर्षीय राधिका पुत्री जैनेंद्र निवासी पंडितपूरी को खेलते समय मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया है।
राधिका व एक अन्य बेटी अपने परिजनों के साथ खेत पर आई थी। परिजन तो अपने काम में लग गए पास से बह रहे नाले में विशालकाय मगरमच्छ ने दोनों बच्चों पर हमला बोल दिया। एक बेटी तो किसी तरह बच गई। लेकिन 8 वर्षीय राधिका को विशालकाय मगरमच्छ ने अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया। और नाले में घुस गया। पूरे प्रकरण को परिजनों ने अपनी आंख से देखा है। मौके पर पहुंचे वन विभाग अधिकारी गौरव अग्रवाल का कहना है। कि सूचना मिली है कि 8 वर्षीय राधिका नाम की एक छोटी बेटी को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया है। मगरमच्छ की तलाश की जा रही है अभी हमारे हाथ कामयाबी नहीं लगी है। मामले की जांच बारीकी से की जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण