डिवाइडर एवं डबल आर्म्स स्ट्रीट लाईट के निर्माण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण
*ईको सिटी का सपना साकार करने के लिए की जाएगी हर मुमकिन कोशिश -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश– कोरोनाकाल के बावजूद नगर निगम प्रशासन अपने तमाम प्रोजेक्टों को समय से पूर्ण करने की कवायद में जुटा हुआ है। तहसील चौक से अंकुर गैस एजेंसी तक डिवाइडर एवं डबल आर्म्स स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है। शनिवार की दोपहर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। महापौर ममगई ने बताया कि तीर्थ नगरी का शुमार ईको सिटी के रूप में हो यह सपना पूर्ण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी इसके लिए एक विजन के साथ विभिन्न प्रोजेक्टों को अमल में लाया जा रहा है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे निरंतर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है इसे हटाने के लिए प्रशासन से आग्रह किया जाएगा ताकि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह का कोई अवरोध उत्पन्न ना हो सके। इस मौके पर शहर की विभिन्न योजनाओं को साकार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों व निगम पार्षदों की भी उन्होंने खुलकर सराहना की। पार्षद राकेश सिंह, पार्षद मनीष शर्मा, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, जेई उपेन्द्र गोयल, जेई लखेड़ा आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला