आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र ने दि 45 करोड़ की स्वीकृति
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आईएमए में दो टनल (अन्डरपास) बनेंगे। एक आर-पार जाने के लिए और एक आने के लिए। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी। इसलिए रक्षा मंत्री जी से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही अपनी सहमति दी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मन्त्री का आभार व्यक्त किया। इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उसका भी समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल