कृषि सुधार बिल को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का बयान
हरिद्वार: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कृषि सुधार बिल को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल के फायदे गिनाए। अरविंद पांडे ने कहा कि किसानों के हित में ही किसान बिल लाया गया है। उत्तराखंड सरकार इस बिल को लाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देती है। उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध करने, सड़कों पर आंदोलन करने से किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी। किसानों के हित में कड़े फैसले लेने होंगे। जिससे माफियाओं की कमर टूटे। अरविंद पांडे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलाल एवं बिचौलिए को बढ़ावा दिया है। जिससे देश खोखला हो चुका था। बालाकोट में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर जब पूरा विश्व तालियां बजा रहा था। उस समय राहुल गांधी और सोनिया गांधी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रही थी। कांग्रेस अपने निजी हितों के लिए चाइना की कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता करती है और देश का माहौल खराब करने का काम करती है। ऐसी सोच वाली पार्टी किसानों की हितैषी नहीं हो सकती हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज