महापौर ने गरीब बच्चों संग मनाया बेटी दिवस, केक काटकर बांटे उपहार
ऋषिकेश- कहते हैं खुशियो पर सभी का हक होता है। खुशियां अमीरी गरीबी नहीं देखती हैं। कुछ लोग दूसरों को खुशियां देकर खुश होते हैं। कुछ इसी अंदाज में बेटी दिवस नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गरीब बच्चों के संग मनाया। डार्टस डे के अवसर पर नगर निगम महापौर चंद्रेश्वर नगर पहुंची जहां उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे बच्चों से केक कटवाकर बेटी दिवस मनाया। उन्होंने गरीब बच्चों को विभिन्न उपहार भी दिए । उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे । इस दौरान महापौर ने माहौल को पूरी तरह अपनेपन के अहसास में बांधे रखा। हुआ। नगर की प्रथम नागरिक मेयर बेटी दिवस मनाने आज दोपहर जब चन्द्रेश्वर नगर पहुंची तो बच्चे खुशी से झूम उठे। महापौर ने बच्चों से ही केक कटवाया और उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किए। महापौर ममगाई ने बताया कि आज का दौर बेटियों और बेटों में फर्क करने का दौर नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है। तीर्थ नगरी में बच्चों के सपनों को पूरा करने में गरीबी आड़े नहीं आएगी ।उन्होंने समाज से भी इन्हें दुत्कारने की बजाए अपनेपन का अहसास कराने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण