कोरोना महामारी में छात्र संघ चुनाव लड़ने वाले छात्रों को मिल सकती है निराशा
ऋषिकेश: कोरोना महामारी के कारण इस साल पीजी कॉलेज ऋषिकेश में छात्र संघ चुनाव होने की संभावना नहीं दिख रही है। जिससे उन छात्र-छात्राओं के अरमानों पर पानी फिर सकता है, जो इस साल छात्रसंघ चुनाव लड़ने के सपने देख रहे हैं। पिछले साल 10 अगस्त 2019 को 6 पदों पर कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें अध्यक्ष पद पर अनुराग पयाल, उपाध्यक्ष पद पर सौरभ राणा, महासचिव पद पर दीपक भारद्वाज, सह सचिव पद पर नीरज पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर खुशबू शर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर संजीव कुमार चुने गए थे. लेकिन अब कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉलेज का चुनाव इस साल अगले साल के लिए टल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो उम्मीद है कि इन सभी पदाधिकारियों को एक साल और पद में बने रहने का मौका मिल जाएगा। पीजी कॉलेज ऋषिकेश की आचार्य सुधा भारद्वाज ने बताया कि पिछले 2 सालों से राज्य सरकार की कॉलेज में चुनाव की तारीख तय करती आ रही है। अब चुनाव होना या ना होना प्रदेश सरकार के फैसले पर निर्भर करता है। हालांकि इस असामान्य परिस्थितियों में छात्र संघ चुनाव कराना बेहद मुश्किल है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला